आंफिएरोस

भारत डिस्कवरी प्रस्तुति
यहाँ जाएँ:भ्रमण, खोजें

आंफिएरोस आइक्लेस्‌ अपाँचलो (सूर्य) तथा हिपेर्मेस्त्रा का पुत्र एवं आर्गास का राजा, जो द्रष्टा के रूप में विख्यात था। इसका विवाह अद्रास्तस्‌ की बहन एरीफिले के साथ हुआ था जिसके आग्रह के कारण वह थेबेस्‌ के अभियान में सम्मिलित हुआ। ग्रीक पुराणकथाओं के अनुसार उसको पहले से ही मालूम था कि वह युद्ध में मारा जाएगा, इसलिए उसने अपने पुत्रों को अपनी माता से बदला लेने का आदेश कर दिया था।[1] थेबेस्‌ के युद्ध से पराजित होकर भागते हुए सूर्य द्वारा प्रस्तुत किए भूविवर में रथ और घोड़ों के सहित समा गया।[2]


पन्ने की प्रगति अवस्था
आधार
प्रारम्भिक
माध्यमिक
पूर्णता
शोध

टीका टिप्पणी और संदर्भ

  1. हिन्दी विश्वकोश, खण्ड 1 |प्रकाशक: नागरी प्रचारिणी सभा, वाराणसी |संकलन: भारत डिस्कवरी पुस्तकालय |पृष्ठ संख्या: 331 |
  2. सं.ग्रं.-एडिथ्‌ हैमिल्टन : माइथॉलौजी, 1954; राबर्ट ग्रेव्ज : द ग्रीक मिथ्स्‌, 1955।

संबंधित लेख