आंध्र प्रदेश का यातायात

भारत डिस्कवरी प्रस्तुति
यहाँ जाएँ:भ्रमण, खोजें
राजीव गाँधी अन्तर्राष्ट्रीय हवाई अड्डा, हैदराबाद
सड़कें
  • सन 2007 तक आंध्र प्रदेश से होकर गुजरने वाले राष्ट्रीय राजमार्गों की लंबाई 4,647 किलोमीटर थी और प्रांतीय सड़कों की लंबाई 63,863 किलोमीटर थी जिसमें 10,412 किलोमीटर प्रांतीय राजमार्ग थे।
  • यहाँ की विस्तृत सड़क प्रणाली में तीन राष्ट्रीय राजमार्ग शामिल हैं, जो आंध्र प्रदेश को देश के अन्य प्रमुख शहरों से जोड़ते हैं।
  • सड़कों की व्यवस्था राज्य और स्थानीय शासन के हाथ में है।
  • बस परिवहन, जिसके एक बड़े भाग का 20वीं शताब्दी के उत्तरार्ध में फिर से निजीकरण कर दिया गया, विभिन्न शहरों के बीच द्रुतगामी सुविधाएँ प्रदान करता है।
रेलवे
  • राज्य के अधिकांश भागों में रेल प्रणाली है, जो इसे भारत के अन्य भागों से जोड़ती है।
  • आंध्र प्रदेश में लगभग 5,107 किलोमीटर रेलमार्गो में से 4,633 किलोमीटर बड़ी लाइन वाले, 437 किलोमीटर मीटर गेज तथा 37 किलोमीटर छोटी लाइन वाले हैं।
उड्डयन
बंदरगाह
  • तटीय क्षेत्रों में नहरों, विशेषकर कृष्णा नदी से चेन्नई तक तट के समानांतर बह रही खारे पानी की कोम्मामुर नहर का उपयोग माल ढोने के लिए किया जाता है।
  • विशाखापट्टनम एक प्रमुख समुद्री अंतर्राष्ट्रीय बंदरगाह है।


पन्ने की प्रगति अवस्था
आधार
प्रारम्भिक
माध्यमिक
पूर्णता
शोध

टीका टिप्पणी और संदर्भ


संबंधित लेख