आंतिगोनस कीक्लोप्स

भारत डिस्कवरी प्रस्तुति
यहाँ जाएँ:भ्रमण, खोजें

आंतिगोनस कीक्लोप्स (ई.पू. 382-301) सिकंदर का एक सेनापति जिसने युद्ध में एक आँख खोकर 'कीक्लोप्स' की उपाधि प्राप्त की। यह मकदुनिया का निवासी था और सिकंदर के साम्राज्य विभाजन से उसे फ्रगिया, लीसिया और पैंफीलिया के प्रांत मिले। पर्दिकस की मृत्यु के पश्चात्‌ उसे सुसीयाना भी मिल गया। यूमेनेस के विरुद्ध युद्ध में उसने आंतिपातर, आंतिगोनस तथा अन्य यूनानी सेनापतियों को हराया। पश्चिमी एशिया पर अधिकार होने पर उसे सिंकदर द्वारा लूटा हुआ ईरानी राजकोष सूसा में प्राप्त हुआ।[1] इसकी बढती हुई शक्ति को तालमी, सेल्यूकस तथा अन्य यूनानी सेनापतियों ने मिलकर रोकना चाहा। आँतिगोनस उसके विरुद्ध सफल हुआ और उसने सम्राट् की पदवी धारण की। ई.पू. 301 में इप्सस के युद्ध में इसे वीरगति प्राप्त हुई। यह कला और साहित्य का प्रेमी था। इसका नाम मोनो कथाल्मस भी है।[2]



पन्ने की प्रगति अवस्था
आधार
प्रारम्भिक
माध्यमिक
पूर्णता
शोध

टीका टिप्पणी और संदर्भ

  1. हिन्दी विश्वकोश, खण्ड 1 |प्रकाशक: नागरी प्रचारिणी सभा, वाराणसी |संकलन: भारत डिस्कवरी पुस्तकालय |पृष्ठ संख्या: 327 |
  2. सं.ग्रं.-केंब्रिज प्राचीन इतिहास, भाग 6;

संबंधित लेख