अवन्ति वर्मन

भारत डिस्कवरी प्रस्तुति
(अवन्तिवर्मा से पुनर्निर्देशित)
यहाँ जाएँ:भ्रमण, खोजें

अवन्ति वर्मन अथवा 'अवन्तिवर्मा' कश्मीर के उत्पल वंश का संस्थापक था। उसका शासन काल 855 से 883 ई. तक माना जाता है।

  • अवन्ति वर्मन ने शासन काल का अधिकांश समय लोकोपकारी कार्यो में व्यतीत किया था।
  • उसने कृषि के विकास हेतु अभियन्ता 'सुय्य' निरीक्षण में कई नहरों का निर्माण करवाया।
  • नगरों एवं कस्बों के निर्माण के अन्तर्गत अवन्ति वर्मन ने अविन्तपुर नामक नगर एवं 'सुय्यापुरा' (आधुनिक सोपारा) नामक कस्बे का निर्माण करवाया।
  • उसके संरक्षण में दो कवि रत्नाकर एवं 'आनन्द वर्धन' उसके दरबार की शोभा बढ़ाते थे।
  • अवन्ति वर्मन ने अपने सुयोग्य मंत्री सूर के साथ सफल शासन किया।


पन्ने की प्रगति अवस्था
आधार
प्रारम्भिक
माध्यमिक
पूर्णता
शोध

टीका टिप्पणी और संदर्भ

सम्बंधित कडियाँ